RBI ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक को टाला, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सोमवार को कहा कि 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 2020 के दौरान होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक को आगे के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, बैंक ने नई तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन ये जरूर कहा कि द्वैमासिक एमपीसी की बैठक की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) 29 सितंबर से बैठक करने वाली थी। एमपीसी के प्रस्ताव क घोषणा 1 अक्टूबर को की जाएगी।

यह घोषणा तब हुई जब केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया किया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कर्ज की किस्त टालने की अवधि के दौरान बैंकों द्वारा ब्याज वसूलने पर 2-3 दिन में फैसला होने की संभावना है। शीर्ष अदालत ने टाली गई किस्तों पर ब्याज लेने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र से निर्णय को रिकॉर्ड में लाने और संबंधित पक्षकारों को हलफनामा देने को कहा।