SBI के ग्राहक ध्यान दें, जालसाजों ने खातों में सेंध लगाने के लिए अपनाया ये तरीका, रहें सावधान

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के बारे में चेतावनी दी है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अगर आप अपने डिटेल किसी के साथ साझा करते हैं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। बैंक ने एक ट्वीट में कहा, अब ग्राहकों को व्हाट्सएप पर टारगेट किया जा रहा है। साइबर अपराधियों से सावधान रहें और जागरूक बनें।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल भुगतान में वृद्धि के साथ ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी भी बढ़ी है। अब, साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर रहे हैं।

जानिए किस तरह से ग्राहकों को जाल में फंसा रहे है जालसाज

1) ग्राहकों को लॉटरी जीतने के बारे में सूचित करना और उन्हें एसबीआई नंबर पर संपर्क करने के लिए कहना।