अप्रैल से जून के बीच इक्विटी में FDI में आई 60 फीसद तक की भारी कमी, DPIIT के आंकड़ों का हुआ खुलासा

इस साल अप्रैल से जून के बीच देश में इक्विटी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 60 फीसद की कमी के साथ 6.56 अरब डॉलर (49,820 करोड़ रुपये) पर रह गया। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) की ओर से जारी आंकड़े में ऐसा कहा गया है। पिछले साल अप्रैल से जून के बीच यह आंकड़ा 16.33 अरब डॉलर पर था।

DPIIT के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सर्विसेज सेक्टर में 1.14 अरब डॉलर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर 1.06 अरब डॉलर, टेलीकॉम्युनिकेशन में दो अरब डॉलर, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 32.6 करोड़ डॉलर और ट्रेडिंग में 42.6 करोड़ डॉलर की एफडीआइ देखने को मिली।