लखनऊ में लगातार दूसरे दिन भी 1100 के पार रही संक्रमितों की संख्या, 10 की मौत

राजधानी में कोरोना संक्रमण ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को 1181 रिकॉर्ड मरीज मिलने के बाद शनिवार को भी राजधानी में नए संक्रमितों की संख्या 1117 मिली है। जोकि एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अब तक की दूसरी बड़ी संख्या है। वहीं शनिवार को वायरस ने 10 लोगों की जान ले ली है। जबकि स्वास्थ विभाग ने 837 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया है।

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य व मंत्री सतीश महाना भी हुए डिस्चार्ज: शनिवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य व मंत्री सतीश महाना को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वामी रामभद्राचार्य 22 अगस्त को एसजीपीजीआइ में पर भर्ती हुए थे। कोरोना संक्रमित स्वामी को सांस लेने में समस्या के चलते आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब 20 दिनों बाद उन्हें संस्थान से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसी तरह कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें भी एसजीपीजीआइ में छह सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें कोविड के साथ निमोनिया भी था।निराला नगर निवासी 77 वर्षीय कोरोना मरीज की शुक्रवार को आधीरात बाद सुबह 01 बजकर 53 मिनट पर केजीएमयू में मौत हो गई। रोगी को आठ सितंबर की शाम भर्ती किया गया था। उन्हें मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

कार्डियॉरेस्पिरेट्री अरेस्ट के कारण मौत हो गई। इसी तरह से अन्नपूर्णा मरीजों की भी विभिन्न अस्पतालों में मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 6651 संदिग्ध लोगों के नमूने लेकर कोरोना के लिए भेजा है।

यहां मिले पॉजिटिव मरीज

आशियाना 37, इंदिरा नगर 52, आलमबाग 39, ठाकुरगंज 27, तालकटोरा 32, हसनगंज 25, गोमती नगर 65, हजरतगंज 35, मड़ियांव 29, रायबरेली रोड 54, अलीगंज 32, जानकीपुरम 42, महानगर 38, कैण्ट 33, चौक 48, चिनहट 35, पारा 23, नाका 16, विकासनगर 19, गुडम्बा 11, बाजारखाला 17, मोहनलालगंज 12, सरोजनीनगर 15, गोसाईगंज 10, सुशांतगोल्फ़ सिटी 11, गोमतीनगर विस्तार 18, फैज़ाबाद रोड 20 इत्यादि स्थानों पर नए संक्रमित मिले।