कंगना रनोट हिमाचल से मुंबई के लिए रवाना, कहा लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी

अभिनेत्री कंगना रनोट आज यानी बुधवार को मुंबई पहुंचना है। इसके लिए वो मंडी में अपने पैतृक घर से रवाना हो गई हैं। वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। बता दें कि हिमाचल के मंडी में कंगना का पैतृक घर है। कंगना के साथ बहन रंगोली चंदेल, निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी उनके साथ होंगे। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ दस्ते ने मंगलवार देर रात मनाली पहुंचकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

कंगना ने मंदिर में की पूजा

चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अभिनेत्री कंगना रनोट ने हमीरपुर जिले के कोठी इलाके में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मंडी जिले से चंडीगढ़ मार्ग पर है।

रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी- कंगना रनोट