12 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी 40 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

रेल यात्रा की बढ़ती मांग के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने 12 सितंबर से 80 और ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इनके लिए रिजर्वेशन प्रक्रिया 10 सितंबर से चालू होगी। बिना रिजर्वेशन यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। ये ट्रेनें पहले से चल रहीं 230 स्पेशल ट्रेनों के अलावा होंगी। अब स्पेशल ट्रेनों की कुल संख्या 310 हो जाएगी। जिन ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया है उनमें वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी और गोरखपुर व प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया कि हम लगातार इस बात पर नजर रख रहे हैं कि किन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। जिस भी ट्रेन में ऐसा होगा, उसके लिए एक और (क्लोन ट्रेन नाम दिया है) ट्रेन चलाई जाएगी। ये क्लोन ट्रेन, एक्चुअल ट्रेन से पहले चलेगी, ताकि ज्यादातर यात्रियों को जगह मिल सके। जिन राज्यों से परीक्षाओं या अन्य किसी चीज के लिए ट्रेन चलाने की मांग होगी, उसे भी पूरा किया जाएगा।

इन ट्रेनों का होगा संचालन

दिल्ली से गोरखपुर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, कोटा से देहरादून चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, मैसूर-सोलापुर गोल गुंबज एक्सप्रेस उन ट्रेनों की सूची में हैं जो 12 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी।

1-ट्रेन संख्या 02401 कोटा से देहरादून, नंदादेवी एक्सप्रेस

2-ट्रेन संख्या 02402 देहरादून से कोटा, नंदादेवी एक्सप्रेस

3-ट्रेन संख्या 02281 जबलपुर से अजमेर, दयोदय एक्सप्रेस

4-ट्रेन संख्या 02281 अजमेर से जबलपुर , दयोदय एक्सप्रेस

5-ट्रेन संख्या 02403 प्रयागराज से जयपुर, एक्सप्रेस

6-ट्रेन संख्या 02404 जयपुर से प्रयागराज , एक्सप्रेस

7-ट्रेन संख्या 01107 ग्वालियर से मडुआडीह, बुंदेलखंड एक्सप्रेस

8-ट्रेन संख्या 01108 मडुआडीह से ग्वालियर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस

9-ट्रेन संख्या 01841 खजुराहो से कुरुक्षेत्र, एक्सप्रेस

10-ट्रेन संख्या 01842 कुरुक्षेत्र से खजुराहो , एक्सप्रेस

11-ट्रेन संख्या 06539 बेंगलूरु से मैसूरु, एक्सप्रेस

12-ट्रेन संख्या 01840 मैसूरु से बेंगलूरु, एक्सप्रेस

13-ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद से दरभंगा, एक्सप्रेस

14-ट्रेन संख्या 07008 दरभंगा से सिकंदराबाद, एक्सप्रेस

15-ट्रेन संख्या 02509 बेंगलूरु कैंट से गुवाहाटी, एक्सप्रेस

16-ट्रेन संख्या 02510 गुवाहाटी से बेंगलूरु कैंट, एक्सप्रेस

17-ट्रेन संख्या 05933 डिब्रुगढ़ से अमृतसर, एक्सप्रेस

18-ट्रेन संख्या 005934 अमृतसर से डिब्रुगढ़, एक्सप्रेस

19-ट्रेन संख्या 02481 जोधपुर से दिल्ली, एक्सप्रेस

20-ट्रेन संख्या 02482 दिल्ली से जोधपुर, एक्सप्रेस

21-ट्रेन संख्या 02571 गोरखपुर से दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस

22-ट्रेन संख्या 02572 दिल्ली से गोरखपुर, हमसफर एक्सप्रेस

23-ट्रेन संख्या 02367 भागलपुर से दिल्ली विक्रमशीला एक्प्रेस

24-ट्रेन संख्या 02368 दिल्ली से भागलपुर विक्रमशीला एक्प्रेस

25-ट्रेन संख्या 06587 यशवंतपुर से बिकानेर, एक्सप्रेस

26-ट्रेन संख्या 06588 बिकानेर से यशवंतपुर, एक्सप्रेस

27-ट्रेन संख्या 02976 जयपुर से मैसूरु, एक्सप्रेस

28-ट्रेन संख्या 02977 मैसूरु से जयपुर, एक्सप्रेस

29-ट्रेन संख्या 02415 इंदौर से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

30-ट्रेन संख्या 02416 नई दिल्ली से इंदौर, एक्सप्रेस

31-ट्रेन संख्या 05626 अगरतला से देवघर, एक्सप्रेस

32-ट्रेन संख्या 05625 देवघर से अगरतला, एक्सप्रेस

33-ट्रेन संख्या 02465 मधुपुर से दिल्ली, एक्सप्रेस

34-ट्रेन संख्या 02466 दिल्ली से मधुपुर, एक्सप्रेस

35-ट्रेन संख्या 06535 मैसूरु से सोलापुर, गोलगुंबज एक्सप्रेस

36-ट्रेन संख्या 06536 सोलापुर से मैसूरु, गोलगुंबज एक्सप्रेस

37-ट्रेन संख्या 05003 कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर, चौरीचौरा एक्सप्रेस

38-ट्रेन संख्या 05004 गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज, चौरीचौरा एक्सप्रेस

39-ट्रेन संख्या 05007 बनारस से लखनऊ, कृषक एक्सप्रेस

40-ट्रेन संख्या 05008 नई दिल्ली से इंदौर, कृषक एक्सप्रेस

41-ट्रेन संख्या 02591 गोरखपुर से यशवंतपुर, एक्सप्रेस

42-ट्रेन संख्या 02591 यशवंतपुर से गोरखपुर, एक्सप्रेस

43-ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज से नई दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस

44-ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली से प्रयागराज, हमसफर एक्सप्रेस

45-ट्रेन संख्या 09051 वलसाड़ से मुजफ्फरपुर, श्रमिक एक्सप्रेस

46-ट्रेन संख्या 09052 मुजफ्फरपुर से वलसाड़, श्रमिक एक्सप्रेस

47-ट्रेन संख्या 02669 चेन्नई से छपरा,एक्सप्रेस

48-ट्रेन संख्या 02670 छपरा से चेन्नई, एक्सप्रेस

49-ट्रेन संख्या 02663 हावड़ा से तिरुच्चिरापल्ली, एक्सप्रेस

50-ट्रेन संख्या 02664 तिरुच्चिरापल्ली से इंदौर,  एक्सप्रेस

51-ट्रेन संख्या 08517 कोरबा से विशाखापत्तनम, एक्सप्रेस

52-ट्रेन संख्या 08518 विशाखापत्तनम से कोरबा, एक्सप्रेस

53-ट्रेन संख्या 02911 इंदौर से हावड़ा, एक्सप्रेस

54-ट्रेन संख्या 02912 हावड़ा से इंदौर, एक्सप्रेस

55-ट्रेन संख्या 04723 कानपुर से भिवानी, एक्सप्रेस

56-ट्रेन संख्या 04724 भिवानी से कानपुर, एक्सप्रेस

57-ट्रेन संख्या 02109 मुंबई से मनमाड़, एक्सप्रेस

58-ट्रेन संख्या 02110 मनमाड से मुंबई, एक्सप्रेस

59-ट्रेन संख्या 08505 पुरी से अहमदाबाद, एक्सप्रेस

60-ट्रेन संख्या 02670 अहमदाबाद से पुरी, एक्सप्रेस

61-ट्रेन संख्या 02435  वाराणसी से नई दिल्ली, वंदेभारत एक्सप्रेस

62-ट्रेन संख्या 02436  नई दिल्ली से वाराणासी,वंदेभारत एक्सप्रेस

63-ट्रेन संख्या 05909  डिब्रुगढ़ से लालगढ़, एक्सप्रेस

64-ट्रेन संख्या 05910  लालगढ़ से डिब्रुगढ़, एक्सप्रेस

65-ट्रेन संख्या 02429  लखनऊ से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

66-ट्रेन संख्या 02430  नई दिल्ली से लखनऊ, एक्सप्रेस

67-ट्रेन संख्या 02561  जयनगर से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

68-ट्रेन संख्या 02562  नई दिल्ली से जयनगर, एक्सप्रेस

69-ट्रेन संख्या 03307  दरभंगा से फिरोजपुर, एक्सप्रेस

70-ट्रेन संख्या 03308  फिरोजपुर से दरभंगा, एक्सप्रेस

71-ट्रेन संख्या 02627 बेंगलुरु से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

72-ट्रेन संख्या 02628 नई दिल्ली से बेंगलुरु, एक्सप्रेस

73-ट्रेन संख्या 02615 चेन्नई से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

74-ट्रेन संख्या 02616 नई दिल्ली से चेन्नई, एक्सप्रेस

75-ट्रेन संख्या 02003 लखनऊ से नई दिल्ली, शताब्दी एक्सप्रेस

76-ट्रेन संख्या 02004 नई दिल्ली से लखनऊ, शताब्दी एक्सप्रेस

77-ट्रेन संख्या 07563 हैदराबाद से परभानी, एक्सप्रेस

78-ट्रेन संख्या 07564 परभानी से हैदराबाद, एक्सप्रेस

79-ट्रेन संख्या 08426 दुर्ग से पुरी, एक्सप्रेस

80-ट्रेन संख्या 08425 पुरी से दुर्ग, एक्सप्रेस

अभी चल रहीं थीं 230 स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि रेलवे अभी तक सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। देश में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेन, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। प्रवासी मजदूरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया है। इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं। 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया था।

7 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो

रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी एयर कंडीशन ट्रेनें और 1 जून से 100 जोड़ी टाइम टेबल्ड ट्रेनें चलाने का फैसला किया था। पिछले हफ्ते ही केंद्र ने 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू करने की इजाजत दी थी। जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से स्टैंडर्ड ऑफ प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी की जाएगी, जिसमें मेट्रो ट्रेन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।