मॉल में शराब की दुकान :- UP में मॉल की पहली Wine Shop आगरा में खुली, मिलेंगे विदेशी ब्रांड भी

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ताजनगरी के एक मॉल में प्रदेश की पहली अंग्रेजी शराब की दुकान खुल गई है। जहां शौकीन अपनी पसंद की शराब खरीद सकेंगे। महंगी अंग्रेजी शराब के साथ बीयर भी होगी। प्रदेश सरकार ने लाइसेंस व्यवस्थापन नियमावली-2020 को लागू किया है। इसके तहत प्रीमियम रिटेल बैंड में शॉपिंग मॉल्स में शराब की दुकानें खुल सकती हैं। मॉल्स में खरीदारी के लिए लोग अधिक आते हैं। जिसे देखते हुए मॉल्स में अंग्रेजी शराब की दुकानों का लाइसेंस निर्गत करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश का पहला लाइसेंस फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआइ मॉल के लिए जारी हुआ है। जहां अंग्रेजी शराब की दुकान खुल गई है। आबकारी विभाग को 12 लाख रुपये सालाना का राजस्व मिलेगा।

फ्रेश बीयर का भी पहला था लाइसेंस

दीवानी स्थित प्रदेश की पहली फ्रेश बीयर की दुकान ताजनगरी में खुली है। यह एक साल पूर्व खुली थी। जहां शौकीनों के सामने बीयर को तैयार किया जाता है।