लखनऊ की बड़ी खबर :- प्रेमिका के बाद प्रेमी का पेड़ से लटका मिला शव, दोनों घर से भागे थे

 लखनऊ के बंथरा क्षेत्र से सोमवार को प्रेमिका का शव मिलने के बाद मंगलवार को प्रेमी का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव देखते ही सनसनी फैल गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि दोनों मृतकों के परिवारीजनों ने रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की घर से पैसे लेकर अपने प्रेमी के साथ भागी थी।

यह है घटना 

शिवम (16) पुत्र महेश निवासी भौकापुर का मजरा लाउखेड़ा का शव गांव के बाहर पंजाब ईंट भटठा के पास चिलवल के पेड़ से पट्टी के सहारे लटकता मिला। सोमवार को उसकी प्रेमिका सविता 18 वर्ष पुत्री रज्नलाल का शव भी उसी के घर से करीब 50 मीटर दूर जामुन के पेड़ से लटकता पाया गया था। सविता और शिवम दोनों रविवार को घर से भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में लड़की की पीएम रिपोर्ट हैंगिग आई है। वहीं प्रथम दृषटया शिवम द्वारा भी आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। हालांकि लड़के के घरवाले अब उसकी प्रेमिका के परिवार वालों पर उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।सविता अपने घर से जेवर भी बटोर कर ले गई थी जो कि उसके शव के पास मिले थे। युवती के पिता ने शिवम और उसके पिता आदि पर उसकी हत्या कर शव लटका जाने का आरोप लगाया था। रविवार से घर से शिवम भी लापता था। मंगलवार की सुबह उसका भी शव पेड़ से लटका मिला।