मंदिर की जमीन भ्रष्ट लेखपाल ने बारात घर को आवंटित कर दी

संदना (सीतापुर) विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत संदना कस्बे में खेल कूद , मनोरंजन व हनुमान मंदिर के लिए 25 वर्ष पूर्व जमीन प्रस्तावित की गई थी जिस पर लेखपाल द्वारा दोबारा प्रस्ताव पंचायत भवन व बारात घर के लिए कर दिया गया ।

सन्दना कस्बे में ब्लाक मुख्यालय के पास खेल कूद , मनोरंजन व हनुमान मंदिर के लिए 28 अक्टूबर 1995 में प्रस्तावित की गई थी उसी भूमि पर 29 वर्ष पूर्व से प्रतिवर्ष माँ भगवती का विशाल जागरण व पूजन दस दिनों तक होता है । उसी भूमि का प्रस्ताव दोबारा कर पंचायत भवन व बारात घर के लिए कर दिया गया जिसको रोकने व अन्य जगह पर प्रस्ताव करने की शिकायत विनय सिंह के द्वारा तहसील मुख्यालय पर दी गई ।

इस सम्बंध में जब उप जिलाधिकारी मिश्रिख राजीव पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है निर्माण कार्य रुकवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी ।