
बिजी मॉम्स अक्सर अपना ख्याल नहीं रखती है और इसलिए दिन भर की भागदौड़ में अपने लिए समय नहीं निकल पाती है ऐसा अगर आपके भी साथ हो रहा है तो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है कुछ ख़ास हेयर स्टाइल टिप्स जिनकी मदद से आप भी अपने को स्टाइलिश लुक दे सकती है , तो देर किस बात की है आइये जानते है इसके बारे में …….

हेयर कर्ल :अगर आप को अपने बालों में कर्ल पसंद है, तो हम आप को इसके लिए बेहद ही आसान तरीका बता रहे हैं. आप को बस इतना करना है कि अपने बालों की पोनीटेल बनाएं और लंबे बालों को कर्ल करें. इस के बाद पोनीटेल खोल दें और पाएं सुपर क्विक कर्ली हेयर.
वेवी हेयर्स से पाए आकर्षक लुक :बालों में वेव्स चाहिए, तो इस के लिए अपने बालों को रात में धो कर चोटी बांध कर सो जाइए और सुबह उठ कर चोटी खोल दीजिए. यह वेव्स पाने का एक शानदार तरीका है.
हेयर कट :आप अपने स्टाइल में बदलाव लाने के लिए कोई अच्छा सा हेयर कट भी करवा सकती हैं, क्योंकि यह आप के बालों का लुक बदल देगा.
अपने बिजी लाइफ schedule में थोड़ा समय अपने लिए निकाल कर आप भी पा सकती है आकर्षक लुक , तो देर किस बात की है तरय करे ये हेयर स्टाइल और बन जाइये स्टाइलिश मॉम।