शातिर दिमाग हैं ये महिलाएं, NRI की कोठियों पर कब्जा करती थी ,पकड़ जाने पर महिलाये अपने कपड़े उतार देती

पांच लोगों का एक गैंग, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। यह गैंग एनआरआइज की कोठियों पर कब्जा करता था। जब यह पकड़ में आ जाते तो ये शातिर महिलाएं मकान मालिक के सामने अपने कपड़े उतार देती और इसका वीडियो बना देती। इसके बाद मकान मालिक को फंसाने की धमकी देकर उनके घरों पर कब्जा कर लेती। इनमें से दो महिलाएं मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने ट्राईसिटी चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली में एनआरआइ लोगों के घरों पर कब्जा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सभी पर आइपीसी की धारा-448, 380, 405, 120बी, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैंं। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं।

पांचों आरोपित तब पकड़े गए जब उन्होंने अमेरिका में रहे रह हरभजन सिंह के चंडीगढ़ सेक्टर-40 स्थित कोठी नंबर-717 पर कब्जा कर लिया। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने पांचों आरोपितों 45 वर्षीय महिला नीरज मल्होत्रा, पंजाब के गांव भामियान कलां निवासी महिला दिलप्रीत, पंजाब के गांव धमोत कलां निवासी अमरदीप सिंह, सेक्टर-39 निवासी विकास जोशी और सेक्टर-56 निवासी कुंती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।