पंजाब में BJP की वर्चुअल रैली की हुई शुरुवात सोमप्रकाश का कहना है की विपक्ष फैला रहा एमएसपी खत्म करने का भ्रम

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हरसंभव मदद दे रही है। कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि एमएसपी खत्म की जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर इसे स्पष्ट कर चुके हैंं।

सोमप्रकाश ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि तीन तलाक, जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370, रामजन्म भूमि मामले व सीएए पर केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय फैसले लिए। कोरोना काल में पंजाब का हर भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद में जुटा रहा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि 3000 स्थानों पर यह रैली की जा रही है। फ़ेसबुक समेत कई सोशल मीडिया के माध्यम से यह रैली की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में पंजाब सरकार विफल रही। गरीबों तक मोदी सरकार ने राशन भेजा, लेकिन पंजाब सरकार ने इसे नहीं बांटा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ता मोर्चा नहीं संभालते तो स्थिति विकराल हो जाती। कोरोना को कैप्टन अमरिंदर सरकार ने अवसर के रूप लिया। उनके विधायकों ने 5600 करोड़ रुपये का घोटाला किया।