
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेशों के खिलाफ पहले समान स्टैंड का दावा करने वाले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल में अब इस मुद्दे पर जंग छिड़ गई है। सुखबीर बदाले ने खुलासा किया है कि इस मुद्दे पर हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से तकरार भी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सहमति की बात करने में मुख्यमंत्री ने तथ्यों को तोड़मोड़ कर पेश किया। दूसरी ओर, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि सुखबी बादल दोहरा स्टैंड अपना रहे हैं।

सुखबीर ने कैप्टन से पूछा कि आपने एक्ट में संशोधन करके निजी मंडियों के लिए रास्ता खोला, लेकिन अब अध्यादेश का विरोध कर रहे हैैं। कैप्टन ने कहा- हमारी सरकार है हमने कर लिया, आपकी सरकार आएगी तो आप कर लेना।
दोनों में तकरार तब हुई जब सुखबीर ने कैप्टन से पूछा कि आपने स्वयं वर्ष 2017 में एपीएमसी एक्ट में संशोधन करके निजी मंडियों के लिए रास्ता खोला है। अब इस अध्यादेश का आप विरोध करके भ्रम फैला रहे हो कि फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बंद हो जाएगी। इस पर कैप्टन ने कहा, हमारी सरकार है हमने कर लिया, आपकी सरकार आएगी तो आप कर लेना।