पाकिस्तान में कोरोना के मामलों में कमी, 24 घंटे में 2,775 नए केस

पाकिस्तान लगभग एक महीने बाद कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों के दौरान करोना के 2,775 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1 लाख 95 हजार 745 हो गई है।

इससे पहले 13 जून को एक दिन में सबसे ज्याद 6,825 नए मामलों दर्ज किए गए थे। 29 मई को पाकिस्तान में सबसे कम 2,429 मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 59 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 3,962 तक पहुंच गया है। वहीं, अब तक कुल 84,168 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से सबसे अधिक सिंध और पंजाब प्रभावित हैं। जहां 1.47 लाख से ज्यादा मामले हैं। सिंध में कोरोना के सबसे अधिक 75,168 मरीज हैं, पंजाब में 71,987 मामले, खैबर-पख्तूनख्वा में 24,303 मामले, इस्लामाबाद में 11,981 मामले, बलूचिस्तान में 9,946 मामले, गिलगित-बाल्टिस्तान में 1,398 मामले और पीओके में 962 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक, देश में 11 लाख 93 हजार 17 कोरेना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में किए गए 21,041 टेस्ट भी शामिल है।