
राजधानी रांची में सोमवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। एक कोरोना संक्रमित मरीज रिम्स में मिला है और दूसरा आइडीएसपी में मिला है। दोनों को कोविड वार्ड में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। इससे पूर्व रांची में रविवार को कोरोना वायरस के दो नए केस मिले हैं। रांची के दोनों संक्रमित रिम्स में भर्ती मरीज हैं। अब रांची में कोरोना के 56 सक्रिय मामले बचे हैं। 21 जून तक रांची में 136 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रांची में रविवार को मिला पहला संक्रमित 27 साल का युवक लोवाडीह का रहने वाला है। यह गुरुग्राम से लौटा है। 18 जून को यह सर्दी-जुकाम होने पर रिम्स में इलाज के लिए आया था।
इलाज से पहले चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग की। इस दौरान युवक संदिग्ध पाया गया। युवक का सैंपल लेकर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसकी रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई। दूसरा संक्रमित गिरिडीह का रहने वाला 24 वर्षीय युवक है। एक सप्ताह पहले इसके परिजन में संक्रमण पाया गया था। इस दौरान युवक को आइसोलेशन वार्ड भर्ती किया गया था। फिलहाल दोनों मरीजों को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
.jpg)
