छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CGBSE) 10वीं और बारहवीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

 छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CGBSE) 10वीं और बारहवीं के नतीजे कुछ दिनों में जारी करने वाला है। हालांकि अभी तक बोर्ड नतीजे जारी करने के लिए कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। वहीं कुछ सोशल मीडिया रिपोट्स के अनुसार बताया जा रहा था कि नतीजे आज जारी हो सकते हैंं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया की इस जानकारी को बोर्ड सिरे से नकार दिया है। बोर्ड के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आलोक शुक्ला ने कहा है कि नतीजे जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे, लेकिन नतीजे आज 20 जून को जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसलिए स्टूडेंट्स किसी तरह के कंफ्यूजन में न रहें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से ही रेग्लुलर अपडेट्स लें।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE 10th 12th Result 2020) दसवीं और 12वीं के करीब 7 लाख बच्चों को अपने नतीजे का इंतजार है। दरअसल कोरोना वायरस लॉकडाउ  के कारण नतीजों में देरी हो गई हैं। बोर्ड अब नतीजों की तैयारियों में लगा हुआ है। जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी होने की तारीख घोषित की जाएगी।  नतीजे जाीर होने के बाद cgbse.nic.in के साथ नतीजे लाइव हिन्दुस्तान पर भी जारी किए जा सकेंगे।

इसके अलावा रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे। बोर्ड के नतीजे लाइव हिन्दुस्तान पर भी उपलब्ध होंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। जब नतीजे घोषित किए जाएंगे तो स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान अलर्ट भेजेगा।

छत्तीसगढ़ 10 वीं 2020 का रिजल्टछत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2020

छत्तीसगढ़ 12 वीं 2020 का रिजल्टछत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020

छत्तीसगढ़ (वोकेशनल) : 12 वीं 2020 का रिजल्टछत्तीसगढ़ इंटरमीडिएट वोकेशनल रिजल्ट 2020