
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बलसिंहपुर गांव में आबादी के बीच मगरमच्छ के आने से अफरातफरी मच गई।
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बलसिंहपुर गांव में नदी से निकलकर मगरमच्छ गांव में घुस आया। मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी डीएफओ को दी गई। डीएफओ जीपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल मौके पर डिप्टी रेंजर रामकुमार, वन दारोगा राजाराम, वन रक्षक परिक्रमादीन को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पिजड़े में कैदकर गेरुआ नदी में छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।