
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ लाख के भी पार पहुंच चुका है, जबकि मरने वालों की संख्या 3 हजार से ज्यादा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 118 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 1,60,000 के पार पहुंच गया है।