रेलवे कर्मचारी प्वाइंटमैैन एसोसिएशन के सदस्य ऑनलाइन होकर मर्जर का करेंगे विरोध

रेलवे कर्मचारी प्वाइंटमैैन एसोसिएशन के सदस्य सोमवार को ऑनलाइन होकर मर्जर का विरोध करेंगे। एसोसिएशन के अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव नवीन राठी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सदस्यों के साथ मीटिंग की। इसमें उन्होंने सभी को मल्टीस्किल कमेटी के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की तरफ से लाई गई इस नीति से रेल कर्मचारियोंं को होने वाले नुकसान को लेकर भी उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध करें।

नवीन सेठी ने कहा रेल मंत्री और रेल प्रशासन पूरी तरह से ट्विटर पर एक्टिव है  और अपनी  इस नीति का गलत प्रचार भी इसी प्लेटफार्म के जरिये कर रहा है। इसलिए 15 जून को सभी सदस्य ट्विटर पर ब्लैक डे के तहत ‘वी डोंट सपोर्ट काडर मर्ज’ अभियान चलाएंगे। इसका मकसद इस प्लेटफार्म के जरिये रेलवे को गलत नीति के प्रति जगाने का काम किया जा सके। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की है कि 15 जून वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  टि्वटर पर इकट्ठे होकर अपने हक की आवाज जरूर बुलंद करें।