
भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। लॉकडाउन के बाद अब अगले तीन से चार चरणों में अनलॉक हो रहे देश में यात्री ट्रेनों में जल्द ही तत्काल टिकट की सुविधा शुरू हो रही है। यात्री 1 जुलाई से रेल टिकट काउंटर या अधिकृत एजेंट से तत्काल टिकट ले सकेंगे। आइआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिये तत्काल टिकट की सुविधा मिलती रहेगी।
इमरजेंसी (आपात) स्थिति में यात्रा करने वाले यात्रियाें के लिए सहूलियत भरी खबर है। आगामी 1 जुलाई से देशभर में चल रहे 200 स्पेशल ट्रेनाें के लिए तत्काल टिकटाें की सुविधा मिलने लगेगी। यात्री एक दिन पहले रेलवे काउन्टर या अधिकृत एजेंट से तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं। मालूम हो कि नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के कोडरमा से होकर गुजरने वाली लगभग 6 ट्रेनाें में 2 स्पेशल ट्रेनाें का ठहराव दिया गया है।
कोडरमा स्टेशन से होकर गुजरने वाली भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी जिसका 22 मार्च के पहले उक्त ट्रेन का ठहराव रहता था, उसे हटा लिया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस, जोधपुर हावडा एक्सप्रेस का ठहराव झारखंड सरकार के निर्देश के बाद रेलवे ने वापस ले लिया है। ऐसे में यात्रियाें की परेशानी बढी हुई है। वर्तमान में नई दिल्ली पूरी पुरुषोतम एक्सप्रेस एवं पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव हो रहा है और सभी यात्रियाें की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आगमन एवं प्रस्थान की अनुमति मिल रही है।