झारखंड में बड़ी संख्या में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, एक दिन में 206 कोरोना पॉजिटिव

एक ओर जहां झारखंड के कोरोना संक्रमित मरीज लगातार संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो रहे हैैं, वहीं बड़ी संख्या में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार को राज्य में रिकॉर्ड 206 मरीज मिले, वहीं 29 मरीज स्वस्थ भी हुए हैैं। नए संक्रमित मरीजों में ज्यादातर प्रवासी हैैं, जो हाल में दूसरे राज्यों के विभिन्न शहरों से लौटे हैैं। राहत की बात यह है कि अबतक राज्य में 519 कोरोना के मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैैं। यह कुल संक्रमित लोगों के आंकड़े का लगभग 40 प्रतिशत है। सोमवार को सिमडेगा में सर्वाधिक 59 नए मरीज मिले। फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है। इधर, राज्य में अब कुल 823 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1349 हो गई है।

आज कहां कितने मरीज

सिमडेगा : 59,  धनबाद : 19, चतरा : 17, जामताड़ा : 18, पाकुड़ : 12, गिरिडीह : 11, देवघर : 05, खूंटी : 03, हजारीबाग : 03, लातेहार : 14,  लोहरदगा : 13 गुमला : 18,  गढ़वा : 05, पूर्वी सिंहभूम : 04, रांची : 03, रामगढ़ : 02

  • कुल संक्रमित : 1349
  • कुल एक्टिव केस : 823
  • स्वस्थ हुए : 519

सोमवार को सिमडेगा में 59, धनबाद में 19, जामताड़ा में 18,  गुमला में 18, चतरा में 17, लातेहार में 14, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 12, गिरिडीह में 11,  देवघर व गढ़वा में पांच-पांच, पूर्वी सिंहभूम में चार, रांची, खूंटी और हजारीबाग में तीन-तीन तथा रामगढ़ में दो नए मरीज मिले। जामताड़ा में सीएचसी की एक महिला चिकित्सक भी संक्रमित पाई गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम के सभी मरीज जमशेदपुर के हैैं। ये सभी मानगो, आजादनगर व डिमना रोड के हैैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।

कहां कितने स्वस्थ हुए

हजारीबाग : 13, पलामू : 08 गुमला : 05, रांची : 02, सरायकेला : 01

जिलावार सक्रिय मामले

  1. पूर्वी सिंहभूम : 151
  2. सिमडेगा : 137
  3. धनबाद : 62
  4. रामगढ़ : 75
  5. हजारीबाग : 58
  6. गुमला : 53
  7. कोडरमा :  30
  8. रांची  : 23
  9. पश्चिमी सिंहभूम : 17
  10. गढ़वा : 28
  11. गिरिडीह : 22
  12. बोकारो  05
  13. पाकुड़ : 14
  14. खूंटी : 11
  15. लोहरदगा : 22
  16. सरायकेला-खरसावां : 16
  17. लातेहार : 33
  18. जामताड़ा : 35
  19. साहिबगंज : 03
  20. पलामू : 03
  21. दुमका : 00
  22. देवघर : 05
  23. चतरा : 17
  24. गोड्डा : 00

झारखंड में एक बार फिर से सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रात 12 बजे तक 206 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 1349 पर पहुंच गई है। आज अबतक सिमडेगा में 59, जामताड़ा में 9, पाकुड़ में 12, धनबाद में 19, गिरिडीह में 1, चतरा में 17, खूंटी में 03, लातेहार में 14 गुमला में 18 और लोहरदगा में 13, रांची में 3 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है।

आज इन जिलों में मिले 206 कोरोना मरीज

सिमडेगा : 59, पाकुड़ : 12, धनबाद : 19, चतरा : 17, जामताड़ा : 09 देवघर : 05, खूंटी : 03, हजारीबाग : 03, लातेहार : 14,  लोहरदगा : 13, गुमला : 18, गढ़वा : 05, रांची : 03, रामगढ़ : 02, पूर्वी सिंहभूम : 01, गिरिडीह : 01

आज के सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया गया है। सुरक्षा संबंधी तमाम एहतियात बरते जा रहे हैं। संबंधित इलाके को सील किया गया है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रिम्‍स, रांची में सोमवार को कुल 756 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 722 निगे‍टिव मिले हैं। आज यहां कुल 34 कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। इनमें 14 सिमडेगा, 8 गुमला, चतरा में 6, गढ़वा में 5 और रामगढ़ से एक नया मामला सामने आया है।

कोरोना के 519 मरीज अबतक हो चुके हैं स्वस्थ, रिकार्ड 206 नए कोरोना संक्रमित मिले

झारखंड के कोरोना संक्रमित मरीज लगातार वायरस को हराते हुए स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं, प्रवासियों के आगमन से लगातार नए संक्रमण की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार तक राज्य में 519 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से छुट्टी पा ली। इधर, सोमवार को रिकार्ड 187 नए संक्रमित भी मिले। इनमें अधिसंख्य प्रवासी हैं। वहीं, सोमवार को 29 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें दो मरीज रांची के भी शामिल हैं।

कुल संक्रमित : 1349

कुल एक्टिव केस : 823

स्वस्थ हुए : 519

राज्य में लगातार दूसरे दिन मिले सौ से अधिक संक्रमित

सोमवार को सिमडेगा में 59, धनबाद में 19, चतरा में 17, गुमला में 18,  पाकुड़ में 12, जामताड़ा में नौ, लातेहार में 14, देवघर तथा गढ़वा में पांच-पांच, खूंटी में तीन, लोहरदगा में 13 तथा हजारीबाग में तीन-तीन, रामगढ़ में दो तथा पूर्वी सिंहभूम व गिरिडीह में एक-एक नए मरीज मिले। फिलहाल पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में संक्रमण की रफ्तार अधिक दिख रही है। सोमवार को भी सिमडेगा में सर्वाधिक 59 नए मरीज मिले। इधर, राज्य में अब कुल 804 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं कुल संक्रमित की संख्या 1330 हो गई है। बता दें कि राज्य में एक दिन पूर्व भी राज्य में 113 नए मरीज मिले थे।

झारखंड में सोमवार रात 11 बजे तक मिले 187 कोरोना पॉजिटिव

  1. चतरा 17
  2. देवघर 5
  3. धनबाद 19
  4. जमशेदपुर 1
  5. गिरिडीह 1
  6. गुमला 18
  7. हजारीबाग 3
  8. गढ़वा 5
  9. जामताड़ा 9
  10. खूंटी 3
  11. लातेहार 14
  12. लोहरदगा 13
  13. पाकुड़ 12
  14. रामगढ़ 2
  15. सिमडेगा 59
  16. रांची 3