
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। अबतक 1127 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रविवार को झारखंड में रात 12 बजे तक एक दिन में रिकॉर्ड कुल 97 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से सबसे अधिक 25 धनबाद, 13 सिमडेगा, 11 लोहरदगा, 8 जमशेदपुर, 8 जामताड़ा, 6 रामगढ़, 4 गुमला, 5 खूंटी, 3 हजारीबाग, 3 गढ़वा, 3 लातेहार, 2 रांची, 2 कोडरमा और 2 मरीजों की पुष्टि चाईबासा पश्चिम सिंहभूम में हुई है।
एक कोरोना पॉजिटिव सरायकेला खरसावां और एक मरीज बोकारो से सामने आया है। धनबाद में 3 सीआइएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सिमडेगा में 13 तथा लोहरदगा में चार कुल 17 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। पश्चिमी सिंहभूम में मिला कोरोना का एक संक्रमित मरीज जराईकेला का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र से अपने घर आया है। उसे कामर्स कालेज स्टेट क्वारंटाइन में रखा गया था। आज के ताजा मामलों में संक्रमित पाए गए कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे।
झारखंड में रविवार रात 12 बजे तक मिले 97 कोरोना पॉजिटिव
- धनबाद : 25
- सिमडेगा : 13
- लोहरदगा : 11
- जमशेदपुर : 08
- जामताड़ा : 08
- रामगढ़ : 06
- खूंटी : 05
- गुमला : 04
- हजारीबाग : 03
- लातेहार : 03
- गढ़वा : 03
- कोडरमा : 02
- पश्चिम सिंहभूम : 02
- रांची : 02
- सरायकेला : 01
- बोकारो : 01
राज्य में आज 97 नए संक्रमित मिले
राज्य में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है, वहीं लगातार तेजी से लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। रविवार तक 473 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैैं। यह संख्या कुल मरीजों की संख्या के मुकाबले 48 फीसद से अधिक है। उधर राज्य में रविवार को भी झारखंड में कोरोना के 97 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 643 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 1127 हो गई है।
कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1100 के पार
रविवार को धनबाद में 25, सिमडेगा में 13, लोहरदगा में 11, जमशेदपुर में 8, रामगढ़ में छह, गुमला में चार, गढ़वा, लातेहार तथा हजारीबाग में तीन-तीन, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम तथा रांची में दो-दो नए मरीज मिले। वहीं जामताड़ा में भी आठ तथा सरायकेला, बोकारो में एक-एक नए मरीज मिले हैं। खूंटी में आज 5 कोरोना मरीज मिले। रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज भी संक्रमित मिला है।
473 मरीज अबतक दे चुके हैैं कोरोना को मात
अबतक राज्य के सबसे बड़े हॉटस्पॉट रहे रांची में जहां संक्रमण थमता दिखा रहा है वहीं पूर्वी सिंहभूम अब बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 153 है। इसी तरह सिमडेगा में 96 सक्रिय मरीज हैैं। धनबाद, हजारीबाग और रामगढ़ में भी मरीजों की संख्या 60 से अधिक है। हालांकि इन सभी जगह जल्दी ही कई मरीज स्वस्थ होने वाले हैैं।

जिलावार सक्रिय मामले
- पूर्वी सिंहभूम : 153
- धनबाद : 67
- हजारीबाग : 67
- रामगढ़ : 73
- गुमला : 40
- कोडरमा : 30
- रांची : 22
- सिमडेगा : 96
- पश्चिमी सिंहभूम : 19
- गढ़वा : 23
- गिरिडीह : 03
- बोकारो 05
- पाकुड़ : 02
- खूंटी : 10
- लोहरदगा : 16
- सरायकेला-खरसावां : 20
- लातेहार : 19
- साहिबगंज : 03
- पलामू : 12
- दुमका : 00
- देवघर : 00
- जामताड़ा : 08
- गोड्डा : 00
- चतरा : 00