
झारखंड में शनिवार को कुल 90 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 34 मामले सिमडेगा, 21 मामले रामगढ़, 10 गुमला, 5 पश्चिमी सिंहभूम, 6 जमशेदपुर, 4 रांची, 3 हजारीबाग और 2 लातेहार, 1 लोहरदगा व 1 खूंटी से सामने आया है। आज जमशेदपुर में 6, पश्चिमी सिंहभूम में 5 और सरायकेला खरसावां में भी एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है।
आज के ताजा आंकड़ों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 पार कर गया है। अबतक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1028 पर पहुंच गई है। आज कुल 63 मरीज स्वस्थ भी हुए। धनबाद में 41, पूर्वी सिंहभूम में 04, गिरिडीह में 03, खूंटी में 02, पलामू में 01, सरायकेला में 04, सिमडेगा में 05 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 03 मरीज ठीक हुए। इधर पीएमसीएच धनबाद में आज कुल 790 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें सभी निगेटिव मिले हैं।
दैनिक जागरण के संवाददाता नीरज अंबष्ठ और अमन मिश्रा ने बताया कि एमजीएम, जमशेदपुर में हुई जांच में शनिवार को कुल 33 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें रामगढ़ में 20, पश्चिमी सिंहभूम में 5, जमशेदपुर में 4, हजारीबाग में 3 और सरायकेला में एक नया कोरोना मरीज शामिल है। इधर यक्ष्मा केंद्र, इटकी में शनिवार को कुल 531 सैंपल की जांच की गई। इनमें 506 केस निगेटिव मिले हैं। आज कुल 25 कोरोना संक्रमितों की पहचान यहां की गई है। आज सिमडेगा में 16, लातेहार में 2 और गुमला में 7 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी रांची के निजी अस्पताल-लैब से रांची में 4 और रामगढ़ में एक नए काेरोना मरीज की पुष्टि हुई है।
अमन मिश्रा के मुताबिक रांची के रिम्स में शनिवार को कुल 622 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से 604 निगेटिव मिले हैं। रिम्स ने आज 18 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है। इनमें 16 नए मामले सिमडेगा और 2 कोरोना मरीज पलामू में मिले हैं।
झारखंड में शनिवार रात 11 बजे तक मिले 90 कोरोना मरीज
- रांची – 4
- सिमडेगा – 34
- लातेहार – 2
- रामगढ़ – 21
- हजारीबाग -3
- सरायकेला खरसावां – 01
- पश्चिमी सिंहभूम – 5
- पूर्वी सिंहभूम – 6
- गुमला- 10
- पलामू – 2
- लोहरदगा – 1
- खूंटी – 1
रांची : 04
- 26 साल की महिला दिल्ली से 3 जून को लौटी थी रांची। कांके रोड में गोंडा थाना के आसपास की रहने वाली है। निजी लैब में सैंपल की जांच हुई थी।
- 38 साल का पुरुष धुर्वा के पटेल नगर का रहने वाला है। हटिया से राउरकेला ट्रेन में लोको पायलट है। 2 दिन पूर्व निजी लैब में सैंपल दिया था। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
- हिल व्यू अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। बिहार के गया की रहने वाली है। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में गोल ब्लाडर में पथरी की शिकायत के कारण भर्ती हुई थी। आज पॉजिटिव आने के बाद रिम्स के कोविड में भर्ती किया गया।
- 30 साल की महिला आईटीआई हेहल के बजरा स्थित पहान टोली की रहने वाली है। मेडिका अस्पताल में बतौर नर्स पिछले चार सालों से कार्यरत है। 2 महीने से घर में ही थी। 2 दिन पूर्व ड्यूटी ज्वाइन करने गई तब सैंपल टेस्ट किया गया और संक्रमण की पुष्टि हुई।
रामगढ़ : 21
- 70 साल का बुजुर्ग है। रामगढ़ जिले के गोला स्थित मगन नगर का रहने वाला है। चार दिन पूर्व घर के बाहर ही मोटरसाइकिल वाले ने टक्कर मार दी थी। मेडिका अस्पताल में इलाज हुआ था। 3 दिन पूर्व ही सैंपल देने के बाद घर चला गया था। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
- यहां 20 प्रवासी मजदूर एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एमजीएम, जमशेदपुर की जांच में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
हजारीबाग : 03
- यहां अबतक 03 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। ये सभी प्रवासी मजदूर बताए गए हैं।
सिमडेगा : 34
सिमडेगा में आज एक साथ 34 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं। इससे पहले शुक्रवार को यहां 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।
आज झारखंड में मिले 90 कोरोना पॉजिटिव
- सिमडेगा – 34
- रामगढ़ – 21
- गुमला – 10
- पूर्वी सिंहभूम – 6
- पश्चिमी सिंहभूम – 5
- रांची – 4
- लातेहार – 3
- हजारीबाग – 3
- पलामू – 2
- लोहरदगा – 1
- खूंटी – 1
- सरायकेला – 1