झारखंड में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस आए सामने, 950 हुए केस

झारखंड में शनिवार को कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। चार नए केस रांची के हैं। चारों ने निजी लैब में कोरोना का टेस्‍ट कराया था। आज इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा झारखंड के सिमडेगा जिले से कोरोना के 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है। लातेहार से भी कोरोना का एक मरीज पॉजिटिव मिला है। यह मरीज प्रवासी बताया जा रहा है। इस तरह से अब झारखंड में कोरोना के 950 केस हो गए हैं। शनिवार को रांची में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से एक धुर्वा और एक अन्‍य कांके का रहने वाला है। एक अन्‍य की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। चौथा मरीज आइटीआइ हेहल का रहने वाला है। यह मरीज नर्स है और मेडिका में काम करती है। धुर्वा का मरीज रेलवे का कर्मचारी है, जबकि कांके की मरीज छात्रा है जो 2 जून को दिल्‍ली से लौटी है। सिमडेगा में मिले सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी बताए जा रहे हैं। सिमडेगा में अब सक्रिय कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या 72 हो गई है। लातेहार में अब कोरोना के कुल 21 मामले हो गए हैं।

इससे पूर्व शुक्रवार को झारखंड में कोरोना के 94 नए मामले सामने आए थे। इसमें सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24, पूर्वी सिंहभूम में 15, रामगढ़ में सात, गढ़वा व लातेहार में छह-छह तथा जमशेदपुर, रांची, गुमला, धनबाद, कोडरमा व पलामू में एक-एक नए मरीज शामिल हैं। अब तक झारखंड में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 410 लोग कोरोना को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं।

मई महीने में प्रवासियों की आमद बढऩे के बाद लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को झारखंड में 20 मरीज कोरोना वायरस को शिकस्त देते हुए संक्रमणमुक्त भी हुए। शुक्रवार को रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती सिमडेगा के जलडेगा निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की मौत के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का आंकड़ा सात हो गया है। एक दिन पहले भी रांची के एक मरीज की मौत हुई थी।

रांची के हिंदपीढ़ी में संक्रमण थमने के बाद अब पूर्वी सिंहभूम राज्य का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां शुक्रवार को भी 15 नए मरीज मिले, जबकि इस जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 137 तक पहुंच गई है।

जिलावार सक्रिय मामले

जिला   एक्टिव केस

पूर्वी सिंहभूम : 137

धनबाद : 60

हजारीबाग : 59

रामगढ़ : 46

गुमला : 26

कोडरमा :  28

रांची  : 21

सिमडेगा : 57

पश्चिमी सिंहभूम : 13

गढ़वा : 20

गिरिडीह : 03

बोकारो  04

पाकुड़ : 02

खूंटी : 08

लोहरदगा : 04

सरायकेला-खरसावां : 18

लातेहार : 14

साहिबगंज : 03

पलामू : 10

दुमका : 00

देवघर : 00

जामताड़ा : 00

गोड्डा : 00

चतरा : 00