जानिए 03 जून 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:01 बजे से 30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: चंपक द्वादशी।

रा​शिफल

मेष: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से सहयोग लेने मे सफल होंगे। व्यवसायिक मामलों में लापरवाही उचित नहीं है। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

वृष: अहंकार रिश्तों मे तनाव दे सकता है। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा की स्थिति कष्टप्रद होगी।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास सार्थक हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। मौसम के रोग से भी बचें।

कर्क: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक उलझने रहेंगी। विरोधी भी सक्रिय रहेगा, लेकिन वह परास्त होगा।

सिंह: यात्रा के मामले मे संयम बरतें। आपकी राशि से छठे गुरू और शनि वक्री हैं, दोनों ग्रह समस्याएं उत्पन्न करेंगे।

कन्या: विरोधी परास्त होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

तुला: आर्थिक स्थिति में किसी सीमा तक सुधार हो सकता है। शाही खर्च पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। जीवनसाथी और संतान का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: अधिक भागदौड़ आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: आपकी राशि पर केतु है और वह सूर्य और शुक्र से षणाष्टक योग बना रहा है। सोसल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दें। स्पर्श कष्टकारी हो सकता है।

मकर: आज का दिन कुछ नई उम्मीद देगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यद्यपि शनि की साढ़ेसाती कुछ न कुछ व्यवधान की स्थितियां उत्पन्न कर सकता है।

कुंभ: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपकी राशि पर मंगल है। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखना हितकर होगा।

मीन: व्यावसायिक मामलों के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक संकट बढ़ सकता है। रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।