झारखंड में मिले 41 कोरोना पॉजिटिव केस, अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा हुआ 636

 झारखंड में एक बार फिर रविवार को 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 20 मामले धनबाद और जमशेदपुर से 10 कोरोना मरीज सामने आए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित धनबाद में 20, गिरिडीह में 03 तथा साहिबगंज में दो नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। पीएमसीएच, धनबाद में हुई जांच में रविवार को इन 25 कोरोना वायरस संक्रमितों का पता चला है।

साहिबगंज के दोनों कोरोना मरीज बरहड़वा प्रखंड के बताए गए हैं। झारखंड में रविवार को कुल 41 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस तरह राज्‍य में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 636 पर पहुंच गई है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया जा रहा है। सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतते हुए कंटेनमेंट जोन की पहचान कर बैरिकेडिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए संबद्ध इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

झारखंड में रविवार को मिले 41 कोरोना पॉजिटिव

  1. धनबाद : 20
  2. जमशेदपुर : 10
  3. हजारीबाग : 03
  4. गिरिडीह : 03
  5. साहिबगंज : 02
  6. रांची : 01
  7. रामगढ़ : 01
  8. लोहरदगा : 01