
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय नौकरी अधिसूचना: डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय ने सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र व्यक्ति 28 मई 2020 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
वॉक-इन-इंटरव्यू दिनांक: 28 मई 2020 सुबह 11:00 बजे से
डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) रिक्ति विवरण:
सीनियर रिसर्च फेलो (SRF): 01 पद
सीनियर रिसर्च फेलो की नौकरी के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी/इंजीनियरिंग में 65% अंकों से एमटेक के साथ कम से कम 2 वर्षों के रिसर्च का अनुभव होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 28 मई 2020 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू बोर्ड के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित हो सकते हैं. व्यक्तियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अंकतालिकाओं की स्कैन की हुई प्रतियाँ, 10वीं कक्षा के बाद के प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो तो), गेट या इसी तरह की परीक्षाओं के प्रमाण-पत्र, शोध-पत्र प्रकाशनों, किसी भी अन्य प्रशंसापत्र और हाल ही में हस्ताक्षर किए गए की सीवी प्रति 28 मई 2020 तक या उससे पहले ई-मेल (subrata@dibru.ac.in) पर भेज सकते हैं.