
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ब्वॉयफ्रेंड अली फजल संग शादी करने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की अंगूठी की एक फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैन्स काफी खुश हैं। ऋचा ने दरअसल, यह फोटो एक वीडियो के रूप में इंस्टाग्राम स्टोरी पर 24 घंटे के लिए शेयर किया था। एक्ट्रेस अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो ऋचा और अली अप्रैल के महीने में शादी करने जा रहे हैं। यह काफी प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

दोनों ने 15 अप्रैल को कोर्ट मैरिज करनी तय की है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार वालों से सलाह करने के बाद दोनों पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज करेंगे, इसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि ये दोनों तीन जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे। शादी के बाद पहले दिल्ली, इसके बाद लखनऊ और मुंबई में भी रिसेप्शन दिया जाएगा। आपको बता दें कि अली और ऋचा के परिवार वाले दिल्ली और लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन रखा गया है। वहीं, मुंबई के रिसेप्शन पार्टी में खास दोस्त और बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। हालांकि, मुंबई के रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं की गई है। अली और ऋचा मुंबई में अभी वेन्यू देख रहे हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों 21 अप्रैल को रिसेप्शन रख सकते हैं।
दोनों के रिलेशन की बात करें तो 2013 से ये एक-दूसरे को जानते हैं। 2015 से दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन 2017 में 74वां वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान दोनों ने अपने रिलेशन की बात पब्लिक की थी। अली और ऋचा दो फिल्में एक साथ कर चुके हैं, जिसमें फुकरे (2013) और फुकरे रिटर्न्स (2017) शामिल हैं।