सीतापुर: शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं थमा आदमखोर कुत्तों का आतंक

सीतापुर शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है। सोमवार को अलग-अलग तीन स्थानों पर कुत्तों के हमले में एक वयक्ति घायल हो गया। एक नीलगाय की मौत हो गई।

खैराबाद थानाक्षेत्र के कोडरी गांव में सुबह कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला बोल दिया। बचाने के लिए दौड़े साबिर को भी कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। मानपुर  थाना के बन्नीपुर गांव में कुत्तों ने बकरियों पर हमला किया। पुलिस ने हवाई फायर करके कुत्तों को भगाया। खैराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में सोमवार को  दोबारा आदमखोर कुत्तों ने हमला बोला दिया। गांव से सटी सरायन नदी के किनारे नीलगाय को नोच कर मार डाला। रविवार को इसी गांव में बारह वर्षीय रीना को कुत्तों ने मार डाला था। कुत्तों के हमलों के भय से ग्रामीण खौफजदा और आक्रोशित हैं।

सूबे के हाकिम के दौरे के बाद हरकत में आया प्रशासन एक बार फिर अपनी ढपली अपनी राग के कदम पर चल निकला , प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति करने वाले आलाधिकारी निर्दोषों पर लाठियां भांजने में जरा भी कोताही नही बरत रहे है । समाजवादी पार्टी ने इस कार्यवाही को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया है  और इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

बताते चले की आदमखोर कुत्तो द्वारा कल खैराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर चिलवारा ग्राम में मासूम बच्ची रीना की दुःखद मौत की सूचना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मा. श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एमएलसी सीतापुर आनंद भदौरिया तथा जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया तथा आनंद भदौरिया ने पीड़ित परिवार को  समाजवादी पार्टी की जिला इकाई सीतापुर की तरफ से 50000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है।  इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र यादव, जि. प.स रामलखन यादव,प्रधान सचिन यादव, शेखर, जयसिंह,असद अराफात,रोबिन सिंह,जर्रार अहमद, कौशलेंद्र,जयपाल,रामसेवक, आदि उपस्थित  थे।