चट कंप्‍लेन, पट एक्‍शन, सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं CM हेमंत सोरेन…

चट कंप्‍लेन, पट एक्‍शन। जी हां, झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सोशल मीडिया पर सक्रियता से यह संभव हो रहा है और लोग बड़ी आसानी से अपनी बात पहुंचाकर उसका निदान भी पा रहे हैं। ताजा मामला जमशेदपुर में पार्किंग ठेकेदार की मनमानी पर मुख्‍यमंत्री के एक्‍शन का है।

दैनिक जागरण ने जब पार्किंग ठेकेदार की मनमानी पर विस्‍तृत खबर छापी तो सुनील कुमार चौहान नामक व्‍यक्ति ने इसकी कतरन ट्वीट कर मुख्‍यमंत्री का ध्‍यान खींचा।  मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्‍काल संज्ञान लिया और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्‍त को पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाते हुए न केवल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, बल्कि इस बात का ध्‍यान रखने को भी कहा कि लोगों को इंस संबंध में फ‍िर तकलीक नहीं हो।