अमेरिका के कनेक्‍टीकट नाइटक्‍लब में हुई गोलीबारी में एक की मौत और चार हुए जख्‍मी

कनेक्‍टीकट नाइटक्‍लब में रविवार को गोलीबारी के कारण एक की मौत हो गई और चार जख्‍मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना में 28 साल का युवक मारा गया। पुलिस लेफ्टिनेंट पॉल सिसरो ने बताया कि रविवार तड़के हार्टफोर्ड के साउथ एंड में मैजेस्टिक लाउंज में गोली लगने से एक 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दी गई जानकारी में उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में दो अन्य पुरुष और दो महिलाएं जख्‍मी हो गई हैं।