सीतापुर के दौरे पर CM योगी, मृतकों के परिजन और घायलों से मिलें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर आये . जहां वे खैराबाद इलाके में कुत्तों के हमले में घायल व मृत बच्चों के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगे. बता दें कि जिले में आदमखोर कुत्तों ने आतंक मचा रखा है. अब तक 12 से ज्यादा बच्चों को नोचकर मार चुके हैं, जबकि लगभग 25 बच्चों को घायल कर दिया है.

उधर मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर में खैराबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत हिंसक कुत्तों द्वारा हमले की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा था.उन्होंने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की है.

साथ ही, जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चों पर कुत्तों द्वारा इस प्रकार से हमला करने की घटनाओं को हर हाल में रोका जाए और इसके लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं. सीतापुर cm आगमन से पहले घायल वृद्धा को जिलाअस्पताल से किया गया रेफर.आस्पताल प्रशासन ने एम्बुलेस भी नही कराई उपलब्ध। परिजन घायल वृद्धा को कंधो पर उठा कर ले कर जाने को हुआ मजबूर।रामकोट थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव का रहने वाली है घयल।