
सामग्री :
100 ग्राम ब्रॉक्ली, 30 मिली क्रीम, 40 ग्राम प्रोसेस्ड चीज़, 30 ग्राम हंग कर्ड, नमक स्वादानुसार, 15 ग्राम तुलसी, 3 ग्राम व्हाइट पेपर पाउडर, 5 ग्राम रोस्टेड चना दाल, 3 ग्राम इलायची पाउडर, 5 ग्राम हरी मिर्च
इमली की चटनी बनाने की सामग्री
1 कप इमली का गूदा, चुटकी भर गरम मसाला, चुटकी भर काला नमक, 1 टीस्पून नमक, 1 कप गुड़
विधि :
सॉसपैन में 1 लीटर पानी में नमक डालकर उबालें। इसमें दो टुकड़ों में कटी ब्रॉक्ली डालें। इसे तीन मिनट तक उबालकर फिर ठंडे पानी में डालें।
बची हुई सामग्री को मिक्स करें। इसमें अब ब्रॉक्ली को डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में मैरिनेट होने के लिए रख दें।
स्क्यूवर्स में लगाकर इसे तंदूर में पांच मिनट तक रोस्ट करें।
इमली की चटनी बनाने के लिए सॉसपैन में सारी सामग्री को एक साथ डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से चाहें तो खरबूजे के बीज डालें।
ब्रॉक्ली को प्लेट में निकालें। ऊपर से चाट मसाला डालें। इमली की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।