
पाकिस्तान की सरकार को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर मौलाना फजलुर रहमान काफी समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख है. अब जहां उनका मानना है कि पाकिस्तान की जनता ने सत्तारूढ़ शासन को हटाने के लिए JUI-F के अभियान को सफलतापूर्वक संगठित किया और अब इमरान सरकार अपने आखिरी दिन गिनना शुरू कर दे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बन्नू में सिट-इन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, जेयूआई-एफ प्रमुख ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा या तो सरकार देश को संभालने में असमर्थ है या फिर किसी एजेंड़े के तहत देश को नष्ट करने का काम कर रही है. उन्होंने इस दौरान खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का जिक्र किया.
अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के ‘गोर्बाचेव’ बनने की कोशिश कर रहे हैं. रहमान ने प्रधानमंत्री को चेतावनी दी और कहा, ‘आपकी जड़ें कट गई हैं, आप हिल गए हैं, अब अपने दिनों को गिनें.’ पार्टी के आजादी मार्च के बारे में बात करते हुए, जिसका समापन इस्लामाबाद में हुआ था, उन्होंने कहा कि JUI-F राजधानी में बिना किसी उद्देश्य के नहीं गया था, न ही यह बिना किसी उद्देश्य के लौटा.