इस साल दिवाली पर 40 फीसद प्रदूषण कम हुआ CM केजरीवाल: दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि कनॉट प्लेस में चार दिन तक चलने वाले लेजर शो की वजह से इस साल दिवाली पर 40 फीसद प्रदूषण कम हुआ। बुधवार को उन्होंने कहा कि यह आयोजन बहुत सफल रहा है। इससे 40 फीसद तक प्रदूषण कम हुआ है। क्योंकि अगर लेजर शो न होता तो ये लोग पटाखे जलाते और तीस से चालीस फीसद प्रदूषण और बढ़ जाता।

केजरीवाल ने कहा कि इस आयोजन की सफलता के लिए सबसे अधिक धन्यवाद मैं उपराज्यपाल को देता हूं। उनका बहुत सहयोग मिला। उनकी वजह से सभी एजेंसियां मन से लग गईं। आयोजित सफल हो पाया। बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण एक मुद्दा बन चुका है। विपक्ष इसे विधानसभा चुनाव में उठा भी सकता है।

सीएम ने भाजपा से मांग की कि हरियाणा सरकार से कहें कि पराली वहां न जलाई जाए। आज केवल दिल्ली में ग्रेप का पालन हो रहा है। एक नवंबर से मास्क बांटे जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों में मास्क बांटे जाएंगे। प्रत्येक बच्चे को 2 मास्क बांटे जाएंगे।