सोमवार के दिन इन कामों से बनाएं दूरी, रखें इन बातों का ध्यान

सोमवार का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए अर्पित किया गया है। अगर आप भोलेनाथ (Shiv Pujan) का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको सोमवार के दिन तामसिक चीजों से दूरी रखनी चाहिए। इसके साथ ही पूजा के कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन करना चाहिए आइए उनके बारे में जानते हैं।

सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सोमवार का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे नियम (Monday Fast Worship) बनाए गए हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

सोमवार के दिन क्या करें?
शिवलिंग का अभिषेक – इस दिन शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें।
बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं – भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा बहुत प्रिय हैं, इसलिए उन्हें ये चीजें अर्पित करें।
शिव चालीसा का पाठ करें – इस दिन शिव चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें – इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।
गरीबों को दान-दक्षिणा दें – इस दिन गरीबों को वस्त्र, धन और अन्य जरूरत की चीजों का देना चाहिए।
सफेद वस्त्र पहनें – सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

सोमवार के दिन क्या न करें?
सोमवार के दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।
इस दिन क्रोध करने से भगवान शिव नाराज होते हैं।
इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए।
इस दिन मां का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
इस दिन तामसिक भोजन करने से बचें।
भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित माना गया है।
भोलेनाथ को नारियल पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है।
इसके अलावा शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

सोमवार व्रत के नियम
सोमवार का व्रत सूर्योदय से शुरू होकर तीसरे पहर तक किया जाता है।
इस व्रत के दौरान केवल फल और दूध का सेवन किया जाता है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा और आरती सुबह-शाम दोनों समय विधिवत करनी चाहिए।
इस व्रत का पालन करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और शांति मिलती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

E-Paper