हेल्थ टिप्स: पेट की गैस, दर्द, जलन का ये है रामबाण घरेलू उपाय
पेट की गैस, दर्द, जलन और पेट की गर्मी सभी हमारे दिमाग से प्रभावित होते हैं। इन समस्याओं से ग्रसित होने पर किसी काम में मन नहीं लगता है। गर्मियों में पेट से जुड़ी ऐसी समस्या अधिक देखने को मिलती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की इस समस्या के प्रमुख कारण है। इस लेख में पेट से जुड़ी इस प्रकार की समस्याओं और कारण के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे।
खाना पचाने के लिए पेट में एसिड हमेशा बनता रहता है। अनियमित रूप से खाना खाने पर एसिड पेट के अंदर की परतों पर अपना असर दिखाने लगते हैं। पेट के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसा अधिक समय तक रहने पर पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
महत्वपूर्ण घरेलू उपाय
खीरा-खीरा पेट के बेहद फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, जलन जैसी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिलता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो पेट के अंदरूनी परतों को शांत करने में मदद करता है।
सौंफ- सौंफ खाने से पाचनशक्ति दुरुस्त होती है। सौंफ चबाने से मुह में बनने वाला लार, खाना पचाने में मदद करता है। सौंफ में मौजूद एंजाइम पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। सुबह उठने के बाद खाली पेट चम्मच सौंफ,चार दाने काली मिर्च और एक चम्मच चीनी का शर्बद पीने से पेट दुरुस्त रहता है।
दही- दही में कैल्शियम होता है, जो खाना पचाने में मददगार साबित होता है। इसका सेवन पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। लेकिन दही ताजी होनी चाहिए इसमें नमक न डालें।