बिहार में एक बार फिर से मौसम के तेवर हुए तल्ख़…

लगभग 1 सप्ताह की राहत के बाद बिहार में एक बार फिर से मौसम के तेवर  तल्ख़ हो रहे हैं। गर्मी में फिर से इजाफा हो गया है। शनिवार को राज्य के 30 जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ गया। बक्सर जिला शनिवार को सबसे गर्म रहा।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पछुआ हवा चलने लगी है। इस से 11 मई तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा।  इन 4 दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़त देखी जाएगी जो लोगों को भी गर्मी का एहसास दिलाएगा।

मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी पाई गई। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को बक्सर में सर्वाधिक तापमान 40.1 डिग्री रहा।  अगले तीन-चार दिनों में फिर से राज्य के कुछ शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है।

बीते 24 घंटों में बिहार के विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहे।

पटना 37.4 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरपुर 35 डिग्री सेल्सियस
नालंदा 37.8 डिग्री सेल्सियस
गया 38.1 डिग्री सेल्सियस
नवादा 38.7 डिग्री सेल्सियस
मोतिहारी 37 डिग्री सेल्सियस
औरंगाबाद 38.2 डिग्री सेल्सियस
बक्सर 40.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। हालांकि कहा जा रहा है कि 4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति नहीं बनेगी। लेकिन उसके बाद गर्मी खतरनाक हो सकती है। कहा गया है कि बारिश की गतिविधियां यदि फिर से होने लगी तो तापमान नियंत्रित रहेगा।  हालांकि, लोगों को ऐसे में भी सावधान रहना पड़ेगा।

E-Paper