बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा जिले के राजगीर दौरे पर…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को नालंदा जिले के राजगीर दौरे पर रहे। सुबह मुख्यमंत्री राजगीर पहुंचे और वैभारगिरि पहाड़ का हवाई सर्वेक्षण किया। यहां चार दिन पहले लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। सीएम नीतीश ने हवाई सर्वे कर नुकसान का जायजा लिया और इसके बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित निर्देश दिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया।
सीएम नीतीश ने गुरुवार को राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वरीय अधिकारियों के साथ वैभारगिरि पर्वत शृंखला पर लगी आग के मामले की समीक्षा की। आग से हुए नुकसान और काबू करने के बाद मौजूदा स्थिति को लेकर सीएम नीतीश के समक्ष पूरी रिपोर्ट पेश की गई। दरअसल, वैभारगिरि पर्वत शृंखला पर आग लगने की घटना पिछले सप्ताह हुई थी। यहां 16 अप्रैल को पहली बार आग की लपटें उठीं और उसके बाद आग का विभस्त रूप अगले 48 घंटों तक देखने को मिला। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वनस्पति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है यह पहाड़ वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला पर कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां और वनस्पति मौजूद है। आग लगने से इस वन्य संपदा को काफी नुकसान पहु्ंचा है। इन दुर्लभ जड़ी-बूटियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया है। जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ है वैभारगिरि वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला राजगीर में एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। वैभारगिरि पर 6 जैन मंदिर हैं, इसमें पार्श्वनाथ भगवान, महावीर स्वामी, मुनिसुब्रतनाथ, वासुपूज्य भगवान के साथ ही धन्नाशाली भद्र एवं गौतम स्वामी का मंदिर है।मान्यता है कि तीर्थंकर भगवान महावीर ने चौदह चातुर्मास इसी जगह पर पूरे किए थे। ऐसे में यह पर्वत श्रृंखला जैन धर्म के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।
E-Paper