पाकिस्तान में जमीयत के हाई-प्रोफाइल नेता की हत्या

पाकिस्तान के आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोगों को सफाया हो रहा है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की रविवार रात क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हत्या कर दी गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने उसपर गोलियां चलाई।  पुलिस ने जानकारी दी कि हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

बलूच विद्रोहियों ने सेना पर किया हमला

बता दें कि रविवार को क्वेटा में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया है। क्वेटा के ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 21 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है।

मारा गया हाफिज सईद का करीबी

बताते चलें कि रविवार को पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबु कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। उसने भारत में भी कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का करीबी माना जाता रहा है।  
E-Paper