कुर्ला की इमारत में भीषण आग, तीन लोग झुलसे; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। बीएमसी ने ये जानकारी दी है।
मुंबई में ये पहली बार नहीं है कि इस तरह की आग की घटनाएं सामने आई हैं, इससे पहले भी मुंबई से आग की कई खबरें आई हैं।