मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं महिलाएं पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला इस हादसे में दो की मौत; दो घायल
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच- 80 को शवों को रखकर जाम कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से लोगों में गुस्सा है।
सुल्तानगंज-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच- 80 पर घोरघट दरगाह के पास मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं के झुंड को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।
मरने वाली महिलाओं की पहचान गनगनिया गांव के वॉर्ड- 4 निवासी कन्हैया पोद्दार की पत्नी सरस्वती देवी (35) और बबलू की पत्नी सविता देवी (25) के रूप में हुई है। घायल महिलाओं की पहचान गनगनिया गांव निवासी पूजा देवी और रूपा कुमारी के रूप में की गई है। जख्मी महिलाओं का इलाज सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है।