बहुत ज़्यादा सेक्स करने वाले लोगों को झेलने पड़ सकते हैं ये 3 नुकसान

सेक्स के कई हेल्दी फायदे हैं। विभिन्न स्टडीज़ सेक्स को हेल्दी लिविंग का एक अच्छा तरीका बताया गया है। इससे, स्ट्रेस कम होता है, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वैसे तो, सेक्स के लिए कोई लिमिट नहीं तय होती। क्योंकि, सेक्सुअल रिलेशनशिप्स पार्टनर्स की सहमति और उनके मूड के अनुसार तय होते हैं। लेकिन, ज़्यादा सेक्स के नुकसान भी हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत अधिक सेक्स करने वाले लोगों को इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जानते हैं कि बहुत अधिक सेक्स करने से क्या समस्याएं हो सकती हैं….

जेनाइटल एरिया में इंफेक्शन का ख़तरा बहुत अधिक सेक्स का एक बड़ा साइड-इफेक्ट है। खासकर, फीमेल पार्टनर्स के लिए इंफेक्शन का रिस्क काफी हाई होता है। तो वहीं पुरुषों को भी इंफेक्शन सहित कई परेशानियां हो सकती हैं।

बहुत अधिक सेक्स से पुरुषों को पेनिस में तेज़ दर्द और अन्य परेशानियां महसूस हो सकती हैं। इससे, उन्हें चोट भी लग सकती है, घाव हो सकते हैं या छाले पड़ सकते हैं। जिससे, राहत पाने के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।

सेक्स का एडिक्शन लोगों की रिलेशनशिप को ख़राब कर सकता है। जिससे, पार्टनर्स के बीच तनाव बढ़ सकता है। इस बात को समझना ज़रूरी है कि किसी भी प्रकार का एडिक्शन आपकी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या है। इसीलिए, सेक्स एडिक्शन भी एक मानसिक समस्या है। अगर, आप इस एडिक्शन से खुद को बचाना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
E-Paper